उत्तर प्रदेश कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग झोपड़ी में आग लगने से 12 झोपड़ी जलकर हुई राख मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पाया गया काबू लाखों का हुआ नुकसान। ( सरवर आलम की खास रिपोर्ट )

 ( कानपुर महाराजपुर थाना क्षेत्र शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग झोपड़ी में आग लगने से 12 झोपड़ी जलकर हुई राख मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पाया गया काबू लाखों का हुआ नुकसान )

उत्तर प्रदेश कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र वे मदारीखेड़ा गांव में शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग झोपड़ी में लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। थोड़ी ही देर में पड़ोसियों के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण आ गए और आग बुझाने लगे, लेकिन हवा तेज होने से आग बढ़ती ही जा रही थी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के साथ-साथ इसकी जानकारी महाराजपुर पुलिस को दी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणाें के साथ करीब 3 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से 12 झोपड़ी जल गई। इसमें करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। एसडीएम ने कानूनगो और लेखपाल को नुकसान की जानकारी करने को कहा है। घटनाक्रम के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के मदारीखेड़ा गांव निवासी रईस पुत्र सुप्ता के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। घर की महिलाएं आग बुझा पातीं, इससे पहले ही आग की लपटें उठने लगी।
पड़ोसियों की झोपड़ी जलकर राख इस सम्बंध में एसडीएम गुलाबचंद्र अग्रहरि का कहना है कि वे पीड़ितों के नुकसान का मौका मुआयना करा रहे हैं। जल्द ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!