गोंडा हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा गोंडा के लाल सुशील तिवारी को इंस्पायरिंग लीडर अवार्ड 2023 से किया गया सम्मानित। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा गोंडा के लाल सुशील तिवारी को इंस्पायरिंग लीडर अवार्ड 2023 से किया गया सम्मानित )
गोण्डा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित परवाणू हिल स्टेशन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में परसपुर के खरगुचंदपुर गाँव नकहा निवासी युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी संस्था के अध्यक्ष एवं युव नेता सुशील तिवारी को इंस्पायरिंग लीडर्स अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया गया । टीआईएल की सहयोगी संस्था ऑप्टिमल मीडिया सोल्यूशंस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्य अतिथि व बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की । उन्होंने ने गोंडा के लाल सुशील तिवारी को उनके सामाजिक कार्यों और पीआर बिजनेस के लिए इस सम्मान से नवाजा। ये अवार्ड उन्हें लोगो को कोरोना काल मे जागरूक करवाने के साथ रेलवे नियमों की पालना करवाने के लिए दिया गया । इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रसिद्ध समाज सेवक सुशील तिवारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे समाज मे सुशील तिवारी जैसे समाज सेवक है जो दिन रात मेहनत कर रहे लोगो को जागरूक करने के लिए बड़े बड़े अभियान चला रहे है एक तरफ नोजवान पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ रही रही तो वही दूसरी तरफ सुशील तिवारी जैसे लोग युवा पीढ़ी की भविष्य की चिंता करते हुए उन्हें सही मार्ग दिखाने का काम कर रहे है । इस मौके पर युवा नेता सुशील तिवारी ने हरियाणा राज्यपाल का धन्यवाद करते हुए कि कहा हर व्यक्ति का समाज, परिवार, दोस्तों व अपने काम के प्रति कुछ न कुछ दायित्व होता है। इसे निभाने के लिए हमें गंभीर भी होना चाहिए। हमें अपने दायित्व को निभाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इन सभी दायित्वों में देश के प्रति कुछ करना, हमारा प्रमुख दायित्व है। हमें किसी न किसी रूप में इसे पूरा भी करना चाहिए। जरूरतमंदों की मदद, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हमें हमेशा आगे आना चाहिए। युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाना, उसे अच्छे-बुरे की समझ करवाकर भी हम अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज की युवा आधुनिकता के रंग में अपने संस्कारों, नैतिकता और बड़ो का आदर करना भूल रही है। हमारा दायित्व है कि युवा पीढ़ी को सही मार्ग दिखाएं, ताकि आने वाला कल अच्छा हो।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
