(गोंडा कई जनपदों से वांछित चल रहे दीपू मिश्रा अभियुक्त को लखनऊ पुलिस द्वारा गोंडा से किया गया गिरफ्तार। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )


( कई जनपदों से वांछित चल रहे दीपू मिश्रा अभियुक्त को लखनऊ पुलिस द्वारा गोंडा से किया गया गिरफ्तार )
गोण्डा कोतवाली सहित गोमती नगर लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच सहित अन्य जनपदों में दीपू पर मुकदमें दर्ज हैं। पहले भी आरोपी हो चुका है गिरफ्तार। जालसाजी करके नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य मामले का आरोपी है दीपू मिश्रा। 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। आरोपी धानेपुर थाना क्षेत्र के सतनामी पुरवा का रहने वाला है। यहां भी इसके विरुद्ध मामला दर्ज है।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )
