उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समस्त थाना क्षेत्रों में छात्र/ छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया सघंन चेकिंग अभियान। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समस्त थाना क्षेत्रों में छात्र/ छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत एंटी रोमियो टीम द्वारा चलाया गया सघंन चेकिंग अभियान )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशानुसार थानों की एन्टी रोमियों टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों व स्कूल/कालेजों के आस-पास चेकिंग की गई। इस अवसर पर बिना कारण घूमने वाले लड़को /शोहदों की चेकिंग की गयी साथ ही साथ टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कालेजों में महिला/छात्राओं से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध मे साइबर अपराधों से बचने व सोशल मीडिया का प्रयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा छात्राओं को सशक्त व स्वावलंबन बनने व सशक्त करने हेतु महिला हेल्पलाइन नं0-1090,181,112, महिला अपराध की जानकारी देकर तथा उनके अधिकारो के प्रति जागरुक किया गया तथा अपील की गई।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
