उत्तर प्रदेश औरैया सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ द्वारा फरियादो की सुनी गई सम्स्या त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश । (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सीडीओ द्वारा फरियादो की सुनी गई सम्स्या त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित धिकारियों को दिए दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल नगर निकाय चुनाव के बाद पहला समाधान दिवस सीडीओ अनिल कुमार ने सुनी शिकायते कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया बाकी बची हुई शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों को सुनते सीडीओ अनिल सिंह, एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह, तहसीलदार हरिश्चंद्र, नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा और वीडीओ अवधेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी ईओ बाबरपुर अजीतमल विजय सिंह, एडीओ एजी राजेंद्र सिंह, सप्लाई एस्पेटर रसद कृपा शंकर, जेई अतिरिक्त अजीतमल धीरेंद्र कुमार सिंह आदि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिकायतों को सुना और जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही। उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि अगला समाधान दिवस जिलाधिकारी महोदय के द्वारा तहसील अजीतमल सभागार में किया जाएगा, जिसमें अधिकारियों के द्वारा कार्य मे अनियमितता पाई गई उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उप जिला अधिकारी ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण 15 दिन के अंदर करना अनिवार्य है। 15 दिन बाद जिलाधिकारी का संपूर्ण समाधान दिवस है इसमें किसी भी अधिकारी द्वारा बकाया शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए यदि मिलती है तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!