उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल क्षेत्र में अष्टविनायक मंदिर प्रांगण में श्री गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन में निकाली गई भव्य शोभायात्रा। (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया अजीतमल क्षेत्र में अष्टविनायक मंदिर प्रांगण में श्री गणेश जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन में निकाली गई भव्य शोभायात्रा )

उत्तर प्रदेश औरैया नगर अजीतमल में एनएच 19 गढ़िया पुल के पास मंदिर का निर्माण किया गया। आज बाबरपुर अजीतमल सहित आसपास के गांवों में नगर भ्रमण का कार्यक्रम किया गया जिसमें नगर के लोगों ने नगर भ्रमण में भाग लिया। वही कल मूर्ति स्थापना की जाएगी।इस मंदिर के अध्यक्ष कैलाश त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय सनातन संस्कृति के साथ प्रथम पूज्य गणपति गणेश जी में आस्था और निष्ठा रखते हुए अष्टविनायक मंदिर के निर्माण में उदारता पूर्वक जो सुरक्षित सहयोग प्रदान किया गया है उसी के प्रति फलस्वरूप दिनांक 17 मार्च 2023 से 21 मार्च 2030 तक अष्टविनायक मंदिर में रिद्धि–सिद्धि एवं शुभ–लाभ के साथ त्रिनेत्र गणेश जी एवं उनके अष्टविनायक स्वरूपों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पावन शुभ अवसर आ गया है।यद्यपि अभी मंदिर को उसका परिकल्पित निर्धारित स्वरूप प्रदान करने में समय लगेगा तथापि प्रबुद्ध मनीषियों और ज्योतिषाचार्यो के परामर्श से प्राण प्रतिष्ठा कराने का निर्णय लिया गया है कल दिनांक 21 मई 2023 दिन रविवार को वेदी पूजन, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, हवन पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम किए जाएंगे आपसे विनम्र प्रार्थना है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित रहकर अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर पुण्य के भागी बने शास्त्रों में देव प्राण प्रतिष्ठा में सहभागिता और दर्शन को असीम पूर्ण फल प्रदाता बताया गया है। इस मौके पर नगरबासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!