उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना बिहार पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 55लीटर अवैध शराब बरामद कर 01अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार। ( सुशील यादव की खास रिपोर्ट )

( उन्नाव थाना बिहार पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 55लीटर अवैध शराब बरामद कर 01अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश उन्नाव आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तहसील बीघापुर आबकारी निरीक्षक बीघापुर प्रदीप कुमार मौर्य मय हमराह व थाना बिहार पुलिस स्टाफ के साथ तहसील बीघापुर के अंतर्गत संदिग्ध ग्राम केदार खेड़ा थाना बिहार में मुखबिर ख़ास की सूचना पर एकबारगी दबिश देते हुए लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया व 2 भट्टी तथा 400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया!
गिरफ्तार अभियुक्ता –
1. रामेश्वरी पत्नी मैकू निवासी – केदारखेड़ा थाना बिहार को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत कराया गया। साथ ही क्षेत्र अंतर्गत शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया |

( सुशील यादव की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!