उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस व साईबर सेल टीम द्वारा 4700 नगदी तथा खाते से 1,6000 हजार रुपए वादी के खाते में वापसी कराए गए 02 मोबाइल व कागजात बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना अजीतमल पुलिस व साईबर सेल टीम द्वारा 4700 नगदी तथा खाते से 1,6000 हजार रुपए वादी के खाते में वापसी कराए गए 02 मोबाइल व कागजात बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों केे पीछे )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अजीतमल श्री मुकेश बाबू चौहान मय थाना अजीतमल पुलिस द्वारा दिनांक 18.05.2023 को वादी नवीन शर्मा पुत्र परमानन्द शर्मा निवासी 18 सुमिति हाउसिंग नरसाला रोड डिघोरी नागपुर महाराष्ट के साथ एक व्यक्ति द्वारा चित्रकूट से जनपद औरैया बहला फुसलाकर लाया तथा दवा दिलाने के नाम से 1,60,000 रूपये खाते में व 25000/- रूपये नगद लेकर धोखाधड़ी कर बहाने से फरार हो गया जिसके संबन्ध में तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 268/23 धारा 420/406 IPC बनाम खाता संख्या के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी । जिस क्रम में दिनांक 21.05.2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि साहब उपरोक्त मुकदमें से संबन्धित अभियुक्तगण बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे के नीचे अटसू फफूंद रोड पर एक लड़के के साथ कहीं जाने की फिराक में खड़ा है इस सूचना पर थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा आवश्यक घेरीबन्दी कर दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया जिनके नाम छंगूलाल पुत्र रामखेलावन निवासी सखोन्हा थाना मऊ जनपद चित्रकूट तथा दूसरे ने अपना नाम विकास पुत्र छंगूलाल निवासी सखोन्हा थाना मऊ जनपद चित्रकूट बताया जिनके कब्जे से 4700 रूपये नगदी व दो मोबाइल तथा एक इलाहाबाद बैंक की पासबुक जिसमें खाता धारक का नाम विकास कुमार पुत्र छंगूलाल अंकित है । तथा साइबर सैल औरैया द्वारा वादी के खाते से ट्रान्सफर करवाये एक लाख साठ हजार (1,60,000) रूपये सकुशल वादी के खाते में वापस कराये गये। बरामदगी के आधार पर धारा 379/411 IPC की बढ़ोतरी की गयी है तथा अभियुक्तों मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

अभियुक्तो से पूछतांछ का विवरणः-
पुलिस द्वारा पूछतांछ करने पर दोनों व्यक्तियों द्वारा की गयी धोखाधड़ी के संबन्ध में मांफी मांगने लगे तथा जब चुराये रुपयों के विषय में पूछा तो बोले साहब हम दोनों सगे वाप बेटे हैं बहुत गरीब हैं जो रुपये हमने नगद लिये थे आपस में बांट लिये थे जो ज्यादातर खर्च हो गये जिसमें से मात्र 4700 रू ही शेष बचे हैं ।

नाम पता अभियुक्तगण:-
1. विकास पुत्र छंगूलाल निवासी सखोन्हा थाना मऊ जनपद चित्रकूट
2. छंगूलाल पुत्र रामखेलावन निवासी सखोन्हा थाना मऊ जनपद चित्रकूट

बरामदगी का विवरण:-
1. दो अदद मोबाइल फोन कीपेड
2. एक अदद इलाहाबाद बैंक की पासबुक
3. 4700/- रुपये नगद

गिरफ्तार करने वाली टीम साइबर सेल जनपद औरैयाः-
1. हे0का0 अनुराग मिश्रा 2. हे0का0 विजय कुमार
गिरफ्तार करने वाली टीम थाना अजीतमल जनपद औरैयाः-
1. प्र0नि0 थाना अजीतमल श्री मुकेश बाबू चौहान 2. उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह 3. हे0का0 अनूप शर्मा 4. का0 निशान्त कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!