उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया दिबियापुर केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न )

उत्तर प्रदेश औरैया। रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय तुर्कीपुर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष का भाजपाइयों ने मालार्पण कर स्वागत किया। वही सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ ने पार्टी के दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा का मालार्पण कर स्वागत किया। जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी हैं। हमारा उद्देश्य सत्ता से ज्यादा आम जनमानस की सेवा करना है। कहा कि मोदी सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं ।पिछले 9 वर्षो में मोदी सरकार ने अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। जिसमे विभिन्न अभियान एवं कार्यकम के द्वारा प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गो से संपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क _ जैसे लोकसभा ,विधानसभा एवम बूथ स्तरीय कार्यक्रम ,शोसल मीडिया संवाद हम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एक माह जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जनमानस के सभी वर्गों में सतत संपर्क संवाद अभियान चलाना है। अभियान में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के बीच अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराये।अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्रा ने कहा कि 2023 में प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे हो रही है। डा. श्यमा प्रसाद मुखर्जी ने जो नारा दिया था कि एक देश में दो निशान दो संविधान नही हो सकते मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर भारत को अखण्ड बनाया है। राम मन्दिर भव्य बन रहा है। पूरे प्रदेश का विकास बढ़ा है। इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर मालार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। वही पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने मंचासिन अतिथियो का मालार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर गोपी चरन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कांत पाठक,जिला महामंत्री धीरेंद्र गौर, नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा, सहित जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र कांति मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर, जीत कुमारी दुवे, जिला उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष माधव सिंह राजपूत, आई टी सेल से कुनाल तिवारी, रजत दीक्षित , बिधूना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, जिला मंत्री ऋषि पांडेय, राजेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अनंग पाल सिंह तोमर, अनुराग शुक्ला, राजेश पोरवाल जगमोहन सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष दिबियापुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू चौहान , जीतकुमारी दुबे सहियत मोनू सेंगर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, अमित तिवारी रवि, सौरभ राजपूत ,राजकुमार दुबे, श्रदा मनु चौहान, आशीष दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!