उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा यमुना तट स्थित श्मशान घाट पर चलया गया स्वच्छता अभियान। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा यमुना तट स्थित श्मशान घाट पर चलया गया स्वच्छता अभियान )

उत्तर प्रदेश औरैया एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित श्मशान घाटों पर विगत 9 वर्षों से समिति के सदस्यों द्वारा अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत रविवार को अंत्येष्टि स्थलों पर 151 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग 1.5 कुंतल कचरा अपशिष्ट आग द्वारा नष्ट किया, सफाई अभियान में नगर पालिका परिषद, औरैया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनूप गुप्ता ने सम्मिलित होकर श्रमदान करने के उपरांत यमुना मैया का आशीर्वाद लिया, उन्होंने कहा कि इस स्थान पर लोग अपने परिजनों की अंत्येष्टि हेतु मजबूरी में आते हैं, जबकि यह सत्य का स्थल हैं, छुआछूत,भय-भूत के कारण यहां स्वेच्छा से कोई नहीं आना चाहता। यमुना तट पर जनहित में मूलभूत सुविधाओं हेतु विचित्र पहल संस्था द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है,जो कि बहुत ही सराहनीय है। अभियान के समापन पर यमुना घाट सेवा समिति के सदस्य एवं औरैया नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉ. एस.एस.परिहार द्वारा श्मशान घाट की प्रतिदिन सफाई करने वाले सफाई कर्मचारी रज्जन बाल्मीकि को रुपया दो हजार मासिक वेतन प्रदान किया गया। सफाई अभियान में प्रमुख रूप से बैंक से सेवानिवृत्त शेखर गुप्ता, तेज बहादुर वर्मा, रोहित अग्रवाल, सभासद विनोद यादव (कल्लू), संजय अग्रवाल, मनीष पुरवार (हीरु), सुनील अवस्थी, रानू पोरवाल, मोहित अग्रवाल(लकी), पूजन पोरवाल, सभासद विवेक कुमार(कुल्लन), मनीष अग्रवाल, आनन्द गुप्ता (डाबर), देवमुनि पोरवाल, राम आसरे गुप्ता, आदित्य पोरवाल, अखिलेश पोरवाल, अनूप बिश्नोई, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष अजय पोरवाल, अनुपम गुप्ता, अर्पित गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, अरविंद यादव सतीश पोरवाल, आकाश यादव, रज्जन बाल्मीक आदि आधा सैकड़ा यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!