उत्तर प्रदेश बांदा थाना बदौसा क्षेत्र बारात से लौट रही बोलेरो गाड़ी अन्यत्रित होकर पेड़ से टकराने से 04 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 05 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल मच गया कोहराम । ( शुभम सिंह की खास रिपोर्ट )


( बाइट : जियाउद्दीन सीओ अतर्रा )
(बाईट-लक्ष्मी निवास मिश्र(अपर पुलिस अधीक्षक)
( बांदा थाना बदौसा क्षेत्र बारात से लौट रही बोलेरो गाड़ी अन्यत्रित होकर पेड़ से टकराने से 04 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 05 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल मच गया कोहराम )
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बदौसा थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुर्रा पुल के पास सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।बरात लेकर लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।बोलेरो में सात लोग सवार थे।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस व 112 डायल की मदद से घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती। घटना के बाद मौके पर ही होगयी थी दो लोगों की मौत। दुर्घटना में घायल अन्य लोगों हालत गंभीर देखते पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती जहाँ डॉक्टरों ने देखते ही दो अन्य को भी किया मृत घोषित। घटना में घायल अन्य तीन लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से किया गया कानपुर रेफर। मिली जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी राजू सिंह के बेटे अंकित सिंह की बरात रविवार को बदौसा थाना क्षेत्र के कुरहूं गांव गई थी।जयमाल आदि के बाद कुछ बराती बोलेरो से रात लगभग एक बजे वहां से गोधनी के लिए निकले।तभी बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा पुल के पास अचानक मवेशी आ जाने और उसे बचाने के चक्कर में बोलेरो चालक राजीव उर्फ राजू नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सड़क किनारे आम के पेड़़ से टकरा गई,जिसमें बोलेरो चालक राजीव उर्फ राजू तिवारी (48) पुत्र रामआसरे तिवारी समेत देवराज द्विवेदी (65) पुत्र सियाराम द्विवेदी, लक्ष्मी द्विवेदी (70) पुत्र मइयादीन, कैलाशी (54) पुत्र रामपाल तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मोहित (22) पुत्र रामदत्त द्विवेदी, शिवशंकर (30) पुत्र माता प्रसाद तिवारी, देवी प्रसाद (36) पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए।जहां से शिवशंकर और देवी प्रसाद को कानपुर रेफर किया गया है।

(शुभम सिंह की खास रिपोर्ट )
