उत्तर प्रदेश देवरिया थाना भाटपाररानी थाना क्षेत्र में कार का टैर फटने से कार ओर ट्रक में भीषण टक्कर से महिला सहित 05 लोगों को हुईं मौत 03 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( देवरिया थाना भाटपाररानी थाना क्षेत्र में कार का टैर फटने से कार ओर ट्रक में भीषण टक्कर से महिला सहित 05 लोगों को हुईं मौत 03 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल )

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौराहे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार की चार महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।मरने वालों में भाई-बहन भी शामिल हैं।लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर भर टोली के रहने वाले अधिवक्ता आनंद प्रकाश मिश्र भाई चंद्र प्रकाश मिश्र के परिवार के साथ हंसी-खुशी दामाद के घर मैरवा उपनयन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।सोमवार लगभग सात बजे घर से मैरवा बिहार के लिए निकले थे।उपनयन संस्कार में शामिल होने के लिए बाबा हरेराम ब्रह्म स्थान पर जाना था।कार सवार भाटपाररानी के फुलवरिया चौराहे के पास पहुंचे थे कि तभी कार का अगला पहिया का टायर फट गया।टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। कार में सवार 50 वर्षीय विमला देवी पत्नी श्रीप्रकाश, 40 वर्षीय त्रिशूला पत्नी आनंद प्रकाश, 45 वर्षीय गीता पत्नी चंद्र प्रकाश, सिद्धी ढाई साल पुत्री कृष्ण कुमार ,3 वर्षीय रिपुदमन पुत्र कृष्ण कुमार की मौत हो गई। 40 वर्षीय देवेश पुत्र चंद्रप्रकाश,30 वर्षीय अंजना पत्नी कृष्ण कुमार तिवारी निवासी परसिया अहीर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया गया। सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!