कासगंज थाना पटियाली क्षेत्र गौवंश गौशाला में 01युवती 01 युवक के जहरीला पदार्थ खा कर दी जान मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( बाइट – जितेन्द्र दुबे, एएसपी कासगंज )

( थाना पटियाली क्षेत्र गौवंश गौशाला में 01युवती 01 युवक के जहरीला पदार्थ खा कर दी जान मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में एक प्रेमी युगल ने पशुओं के तबेले में विषाक्त का सेवन कर जान दे दी। मौके पर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल, सीओ,व एएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना पटियाली थाना क्षेत्र के गांव श्री नगला की है। आज दिन सोमवार की सुबह गांव की रहने वाली 19 वर्षीय संध्या और 20 वर्षीय अंकित पुत्र वीरपाल का शव अनिल पुत्र दफेदार के पशुओं के तबेले में पड़े मिलने से सनसनी फ़ैल गई, परिजनों की सूचना पटियाली थाना पुलिस के साथ सीओ सहावर राजू निषाद एवं एएसपी जितेन्द्र दुबे मौके पहुंचे और घटना स्थल का सीन क्रिएट कर जांच पड़ताल की। साथ ही फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्यों को एकत्रित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी जितेन्द्र दुबे ने बताया कि आज सुबह पटियाली थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र के गांव श्री नगला में एक युवती और एक युवक का शव पशुओं के तबेले में पड़ा हुआ है।जानकारी पर मेरे और सहावर क्षेत्राधिकारी राजू निषाद द्वारा मौका मुआयना किया गया साक्ष्यों को फील्ड यूनिट द्वारा एकत्रित किया गया है। प्रथम दृष्टया दोनों के शवों पर कोई भी चोट के निशान नहीं है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अंग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!