उत्तर प्रदेश कानपुर थाना नौबस्ता क्षेत्र में सार्ट सर्किट से अन्नपूर्णा ज्वैलर्स बिल्डिंग के तिसरी मंजिल में लगी भिषण आग मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर पाया काबू बाल बाल बचे सभी। ( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

( कानपुर थाना नौबस्ता क्षेत्र में सार्ट सर्किट से अन्नपूर्णा ज्वैलर्स बिल्डिंग के तिसरी मंजिल में लगी भिषण आग मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर पाया काबू बाल बाल बचे सभी )
उत्तर प्रदेश कानपुर नौबस्ता थाना अंतर्गत मछरिया चौराहा स्थित अन्नपूर्णा ज्वैलर्स बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर आग लग गई । जिसमे लाखो का फर्नीचर जलकर खाक हो गया । आनन – फानन में इलाकाई द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । गृहस्वामिनी अमृता गुप्ता ने बताया कि नीचे से झाडू लगाकर ऊपर आई थी । तभी कमरे के अंदर से धुआं उठता देख चीखने पर पड़ोसी जमा हो गए । जिनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया । लेकिन आग ने विकराल रूप ले रखा था । तभी फायर ब्रिगेड टीम को सूचना देने पर दमकल वाहन ने आकर आग बुझाई । वही फायर अधिकारी कामता प्रसाद ने बताया कि एoसीo चल रहा था । जिसमे शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है । जिसमे कमरे मे रखा फर्नीचर जलकर खाक हो गया है । किसी के हताहत होने की खबर नही है । सूचना मिलने पर हमारे द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है ।

( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )
