उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त हुआ घायल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त हुआ घायल 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना उत्तर पुलिस टीम को सूचना मिली कि दिनाँक 20-05-2023 को दिन दहाड़े महिला की हत्या करने वाला अभियुक्त अपने घर से सामान लेकर कहीं भागने की फिराक में है । सूचना पर थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा नगला पान सहाय की पुलिस पर चैकिंग की जाने लगी । इसी दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रय़ास किया गया परन्तु पुलिस की घेराबंदी व जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लग गयी जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त आकाश से अवैध नाजायज असलाह, कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया है । अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । संज्ञान में आया है कि महिला की हत्या विवाहोत्तर सम्बन्धों के चलते की गयी थी ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.आकाश पुत्र लोकेन्द्र निवासी नगला पान सहाय थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद ।

पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 367/23 धारा 302 भादवि थाना उत्तर ।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!