उत्तर प्रदेश कानपुर घाटमपुर थाना कोतवाली क्षेत्र तेज रफ्तार से आ रही ट्रक न आटो में टक्कर 02 लोगों की हुई मौत 05 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )

,

( घाटमपुर थाना कोतवाली क्षेत्र तेज रफ्तार से आ रही ट्रक न आटो में टक्कर 02 लोगों की हुई मौत 05 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश कानपुर_घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद रोड स्थित एक धर्म कांटा के पास मंगलवार सुबह दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गयी। जिसके बाद एक ट्रक अनियंत्रित होते हुए ऑटो से जा भिड़ा। घटना में ऑटो में बैठे 7 लोग घायल हो गए। घटना होते देख स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लायी। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य सभी का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। पुलिस द्वारा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार भैरमपुर गांव निवासी मनोज पुत्र छेदा लाल डीजल ऑटो मे सवारियां भरकर घाटमपुर से अमौली की ओर जा रहा था। ड्राइवर मनोज के अनुसार जैसे ही वह जहानाबाद रोड स्थित एक धर्म कांटे के पास पहुंचा। तभी आगे चल रहे दो ट्रकों में आपस में भिड़ंत हो गयी। घटना होते देख ऑटो एक किनारे खड़ा हो गया। परंतु विपरीत दिशा वाला ट्रक टक्कर के बाद अनियंत्रित होते हुए ऑटो को टक्कर मारते हुए खंती में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना में ऑटो सवार सभी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लायी। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद घाटमपुर के आशा नगर वार्ड निवासी एवं हाल मुकाम ग्वालियर में रह रहे वीरेंद्र सिंह की पुत्री सलोनी उम्र 16 वर्ष और एक अज्ञात को मृत घोषित कर दिया। साथ ही सलोनी की बहन अंजलि उम्र 24 वर्ष, परिवारिक भाई शुभम निवासी गढ़ोला,चपरेहटा गांव निवासी अनूप एवं उसका 5 वर्षीय पुत्र अरविंद, ऑटो चालक मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। वही मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।.

ग्वालियर से परीक्षा देने परिवारिक भाई के साथ आई थी अंजलि और सलोनी

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के जहानाबाद रोड स्थित एक धर्म के कांटे के पास हुई दुर्घटना में मृत सलोनी एवं गंभीर घायल अंजलि सुबह अपने परिवारिक भाई शुभम के साथ बस से घाटमपुर चौराहे उतरी और अपने घर आशा नगर वार्ड न जाकर सीधे ऑटो में बैठ कर नाना नानी के गांव अमोली क्षेत्र के बेहटा के लिए निकली थी। परिवारिक ताऊ बाबा ने बताया की उनके भतीजे वीरेंद्र पुत्र स्वर्गीय राम शंभू सिंह ग्वालियर के समरैया गांव में परिवार सहित रहते है। वीरेंद्र अध्यापक है,उसके अन्य दो भाई राजेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह घाटमपुर कस्बे के आशा नगर वार्ड में रहते हैं। घटना में जहां सलोनी की मौत हो गयी। वहीं अंजली की हालत बेहद गंभीर है और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर से जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है। वही परिवारिक भाई शुभम भी ग्वालियर के मैय गांव में पढ़ाई करता है।

( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!