उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में फारियादों की सुनी गई समस्या निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश।


( फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में फारियादों की सुनी गई समस्या निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएँ ।* आज दिनाँक 23-05-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आशीष तिवारी द्वारा पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसी क्रम में पुलिस कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था भी की गयी है जिसमें आमजन एवं पुलिसकर्मी अपनी किसी भी समस्या के बारे में सिंगल विंड़ो पर अपनी शिकायत सम्बन्धी प्रार्थना पत्र दे सकते है जिस पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही होना सुनिश्चित हैं साथ ही पुलिस कार्यालय में गठित हाल-चाल दस्ता द्वारा दिए गए समयोपरांत फरियादी / शिकायतकर्ता से उनके द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में फीडबैक लेकर समय-समय पर उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रेषित किया जाता है ।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
