सहारनपुर थाना नानोता पुलिस द्वारा एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले युवक को मात्र डेढ़ घंटे में गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( थाना नानोता पुलिस द्वारा एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाले युवक को मात्र डेढ़ घंटे में गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक-देहात सागर जैन के कड़े निर्देश पर एक के बाद एक शातिर बदमाशों पर अपनी तेज तर्रार कार्यवाही करने वाले थाना नानोता प्रभारी चन्द्रसैन सैनी की पुलिस टीम ने एक और बडी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की को भगाने वाले पंकज कश्यप को मात्र डेढ़ घंटे में किया गिरफतार।आपको बता दें,कि पंकज कश्यप पुत्र जगपाल निवासी ग्राम ढाकादेई अभी हाल ही में एक नाबालिग किशोरी को भगा ले गया था, पुलिस ने किशोरी को तो बरामद कर लिया था,लेकिन लड़की को भगाने वाला पंकज फरार हो चुका था,जिसे आज मात्र डेढ घंटे में इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार ने अपने सहयोगी दल हेड कांस्टेबल सुमित तथा महिला कांस्टेबल प्रतिभा के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद गिरफतार कर लिया।जिसे जेल भेज दिया गया है।
