जौनपुर उपमहानिरीक्षक वाराणसी व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा दुराचारी को सजा दिलाने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। ( ब्यूरो, सुनील मिश्रा की खास रिपोर्ट जौनपुर )


( उपमहानिरीक्षक वाराणसी व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा दुराचारी को सजा दिलाने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित )
जौनपुर जिले में पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी अखिलेश कुमार चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर एसपीआरए के साथ ही पुलिस मानीटरिंग सेल के टीम के उत्कष्ट कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए विवेचकों एवं मानिटरिंग सेल को शुभकामनाएं देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि आईजी रेंज वाराणसी का जनपद में आगमन रहा। उन्होंने दूराचारी द्वारा आठ साल की अबोध बच्ची से रेप करनेवाले शख्स को सजा दिलवाने में सिकरारा थाने में दर्ज मुकदमा 282/2020 धारा 376 क,ख भारतीय दंड संहिता व 5/6 पाक्सो एक्ट एंव विशेष सत्र परीक्षण संख्या 25/2021 दर्ज हुआ था जिसमें प्रभावी कार्यवाही एंव पैरवी के चलते बहुत जल्द पीड़ित को न्याय मिलने पर टीम को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मानिटरिंग से कर्तव्य निष्ठ पुलिस अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा, एंव एसपीआरए शैलेंद्र सिंह के साथ ही जिले में तेजतर्रार कार्यवाही के कुसाग्र अधिकारी 1- सन्त प्रसाद उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर उसी क्रम में 2- उ.नि. तनवीर अनवर सिद्दीकी, प्रभारी मानिटरिंग सेल। 3.निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष सिकरारा। 4.उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार दूबे, तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष सिकरारा। 5.उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष सिकरारा। 6.आरक्षी बृजेश कुमार चौबे, पैरवीकार थाना सिकरारा। 7.महिला आरक्षी गुड्डन, मानिटरिंग सेल, सिकरारार। 8.महिला आरक्षी सुमन गुप्ता, कोर्ट मोहर्रिर मा. न्यायालय पाक्सो कोर्ट, जौनपुर। को सम्मानित किया गया इन सब के कार्यवाही तथा सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था रखने की प्रशंसा जिले के लोग करते हुए नजर आ रहे हैं।
