उत्तर प्रदेश आगरा फतेहाबाद ग्राम विकास अधिकारी की घोर लापरवाही सामने आई क्षेत्र में गन्दे जल भराव से व कीचड़ से ग्रामीणजन निकलने को परेशान ग्रामीणों में भारी आक्रोश। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

(आगरा फतेहाबाद ग्राम विकास अधिकारी की घोर लापरवाही सामने आई क्षेत्र में गन्दे जल भराव से व कीचड़ से ग्रामीणजन निकलने को परेशान ग्रामीणों में भारी आक्रोश )

उत्तर प्रदेशआगरा, ग्राम पंचायत बाजिदपुर में खरंजे नालियों में गंदगी के कारण मक्खी मच्छरों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है, जिससे कि डेंगू मलेरिया बुखार जैसी बीमारियां बनने का ग्रामीणों को डर भी हैं, सुबह स्कूली बच्चों निकलना भी होता है ग्रामीणों को भी निकलने में करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना, फतेहाबाद,मुटाबई मार्ग से लेकर अन्दर गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर भरे हुए कीचड़ से निकलना पड़ रहा है, जबकि यहां पर सभी ग्राम विकास अधिकारी आते जाते हैं और पंचायत घर में अपनी मीटिंग का प्रोग्राम भी रखते हैं लेकिन सभी अपनी आंखों में पट्टी बांध कर निकल जाते हैं, साथ ही साथ आसे का पुरा से बाजिदपुर को मिलाने वाली रास्ते में एक तरफ कचरे का अंबार लगा हुआ है और दूसरी तरफ नाली की गहराई में निकलने वाले राहगीरों करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना, नरकीय जिंदगी जीने को हो हैं मजबूर, ग्रामीणों का कहना है कि हमने प्रधान, विधायक प्रतिनिधियों व ग्राम विकास अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन यहां पर कोई काम नहीं कराया गया है, आखिर कब तक ग्रामीण जीते रहेंगे नरक की जिंदगी, साथ ही साथ ग्रामीणों ने पीने के पानी की भी मांग की है, अब देखने वाली बात यह होगी के उच्च अधिकारी इस मामले पर सुनवाई करते हैं यहां ऐसे ही ग्रामीणों को नरक की जिंदगी जीना पड़ेगा।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!