जौनपुर महाराजगंज ब्लाक में तीन माह से वेतन न मिलने पर मनरेगा मजदूरों ने किया ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन। ( ब्यूरो सुनील मिश्रा की खास रिपोर्ट जौनपुर )

महाराजगंज ब्लाक में तीन माह से वेतन न मिलने पर मनरेगा मजदूरों ने किया ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

( महाराजगंज ब्लाक में तीन माह से वेतन न मिलने पर मनरेगा मजदूरों ने किया ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन )

जौनपुर महराजगंज, ब्लॉक में तैनात मनरेगा मजदूर तीन माह से मजदूरी न मिलने से ब्लाक मुख्यालय पर फावडा़ तसला के साथ प्रदर्शन करते हुए सात सूत्रीय पत्रक खण्डशिक्षा अधिकारी को सौपा। प्रदर्शन कर रहे मजदूरो का आरोप है कि मजदूरी हम ग्रामीण मजदूर करते है पैसा प्रधान पुत्र द्वार किसी अन्यत्र दूसरे गांव के चहेतो के खाते में भेजकर निकाल लिया जाता है महराजगंज क्षेत्र के केवटली डेल्हुपुर के दर्जनो मजदूरफावड़ा तसला लिये ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान मुन्नी देवी व उनके पुत्र ओमप्रकाश सोनी की गुण्डागर्दी के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रधान मुर्दाबाद के नारे लगाये। मजदूर का आरोप है कि मजदूरी हम मजदूर पंद्रह बीस लोगो की संख्या मे करते है लेकिन प्रधान पुत्र द्वारा 40-50 बाहरी अपने चहेतो के खाता मे पैसा भेजकर फर्जी तरीके से डकार लिया जा रहा है ! रात मे जीसीबी से मिट्टी की कार्य करवाया जाता है जिसका पैसा बाहरी मनरेगा मजदूरो के नाम खारिज किया जा रहा है। गांव मे कई ऐसे भी कार्य पर पैसा निकाल लिया गया है जिस पर मिट्टी का काम हुआ ही नही है। बीडीओ हरीशचन्द को सौपे गये सात सूत्रीय मांग पत्र मे मनरेगा मजदूरो की मजदूरी मे घोर धांधली, फर्जी तरीके से शौचालयो का पैसा डकारना, तीन माह से मजदूरो की मजदूरी न मिलना ,गांव के गरीब मजदूरो का अभी तक जांब कार्ड न बनाये जाना, कुछ मनरेगा मजदूर जिनका जाब कार्ड है उनका खाता चेक करने के बहाने अंगूठा मशीन पर घर घर जाकर अगूठा लगवा कर पैसा निकाल लेना आदि है। ऐसी घोर धांधली की जांच कराये जाने व खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी है। प्रदर्शन कर रहे मनरेगा मजदूर मे महिला चमेला देवी, प्रेमा देवी, नौरंगी देवी, सोनादेवी, रजनीश ,खरभान, सुलेख देवी, कृष्णलाल, मोतीलाल, सावित्री देवी, फूला, इन्द्रावती, बोड़ईराम, हनुमान आदि कई ग्रामीण मजदूर मौजूद रहे। इस सम्बंध मे बीडीओ महराजगंज हरीशिचन्द का कहना है कि आरोपो पर जांच कर कार्यवाही होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!