उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद में नवओजल फाउंडेशन मथुरा के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ मे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर निकाली गई भव्य कलशयात्रा । ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद में नवओजल फाउंडेशन मथुरा के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ मे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर निकाली गई भव्य कलशयात्रा )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद मेला वाला बाग स्थित मानस सेवा भवन में नवोज्जवल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग सहायतार्थ श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार सुबह 10 बजे पथवारी हनुमान मंदिर परिसर से कलश यात्रा बैंडबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा बैंड़ बाजों के साथ पथवारी हनुमान मंदिर से कलशों में गंगाजल भरकर मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनकर सम्मिलित हुईं। कथा व्यास पूर्ण प्रकाश कौशिक श्रीधाम गोवर्धन द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 से 7 तक किया जाएगा। कलश यात्रा में परीक्षित श्री नारायण दीक्षित और वंदना दीक्षित, यज्ञपति राजनारायण और उनकी धर्मपत्नी के अलावा नारायण हरि सिंह, अनिल शर्मा, नवीन कुमार मिश्र, प्रदीप दुबे, विष्णु शर्मा, गुरुदत्त, देवदत्त, हनी, पुनीत, सतेंद्र चौहान, मोहनलाल अग्रवाल, रामशरण पाल, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, गोविंद के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष एवं बच्चे साथ चल रहे थे। इस अवसर पर कथा वाचक ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य का जीवन सफल होता है और जीवन में कई खुशियां आ जाती हैं। उन्होंने गोकर्ण धुंधकारी की कथा का वाचन करते हुए कहा कि गुरु के चरण रज से कलश बनाकर भावपूर्ण अश्रु से जल भरकर इष्ट देवों का आव्हान करना चाहिए। इस शुभ अवसर पर नगर शिकोहाबाद के स्थानीय एवं क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा |

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!