उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर खागा कोतवाली पुलिस ने तलाशी के दौरान अवैध शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार | ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )


उत्तर प्रदेश फतेहपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में आगामी होली त्यौहार तथा पंचायत चुनाव को दृष्टिगत में रखते हुए थाना खागा पुलिस द्वारा ग्राम खैरई थाना खागा जनपद फतेहपुर पुलिस ने तलाशी के दौरान सूरजपाल पुत्र भगवानदीन दूसरा कल्लू पुत्र राम विशाल पासवान निवासी ग्राम खैरई थाना खागा जनपद फतेहपुर के कब्जे से 3 किलो यूरिया 1 किलो फिटकरी व एक प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर आप , मिश्रित अवैध शराब बरामद कर मुकदमा संख्या 88/ 2021 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 272 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा गया है इसी क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 87/ 2021 धारा 379 आईपीसी से संबंधित, खागापुलिस द्वारा कस्बा में तलाशी के दौरान अभियुक्त जूली धनेरिया पत्नी बादल दूसरा सुनीता पत्नी राम बाबू निवासी ग्राम कडिया सासी थाना गोंडा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश तीसरा , श्वेता पुत्री सुधीर निवासी ग्राम गुलखेड़ी थाना गोंडा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश के पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चोरी हुए दो 200 के एक गड्डी ₹20000 बरामद करते हुए मुकदमा उपरोक्त 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्त गणों को जेल भेजा गया है
इस मौके पर उप निरीक्षक राजीव कमल पांडे उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार यादव उप निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार दुबे हेड कांस्टेबल विकास कुमार कांस्टेबल प्रीतम सिंह कांस्टेबल नीरज महिला कांस्टेबल पल्लवी सिंह महिला कांस्टेबल पूर्णिमा पंडित मौजूद रहे।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
