उत्तर कानपुर थाना बर्रा क्षेत्र में दबंगों ने युवक के घर रात मे की पत्तथर बाजी कर व रंगदारी 50,000 न देने पर दी जान से मारने की धमकी। ( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

( थाना बर्रा क्षेत्र में दबंगों ने युवक के घर रात मे की पत्तथर बाजी कर व रंगदारी 50,000 न देने पर दी जान से मारने की धमकी )
आपको बता दें कि कल देर रात थाना बर्रा अंतर्गत आरा मशीन के पास रहने वाली सोनिया शैली का कुछ बदमाशों ने घर का गेट खटखटाया और उनके लड़के का नाम पूछ कर उन्हें बाहर बुलाया जब तक घरवाले बाहर आते तभी उन लोगों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर और घर पर पथराव करना शुरू कर दिया और सोनिया शैली के लड़के को जान से मारने की धमकी देने लगे जिसकी वीडियो साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है | हैरत की बात तो यह है कि घरवालों के बाहर आने के बाद भी बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों के सामने गंदी गंदी गालियां देने और पथराव करने में पीछे नहीं हट रहे थे जिसे आप साफ तौर से सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए वीडियो में देख सकते हैं | सोनिया सैनी ने बताया कि जब उन्होंने इस बात की सूचना अपने बेटे आयुष शैली को दी तो उसने सीसीटीवी फुटेज में कैद वीडियो में देखकर बताया कि यह लोग आरूष त्रिपाठी, प्रशांत शुक्ला, केशव पंडित और गौरव है जोकि काफी दिनों से मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं और आए दिन मुझसे पैसे मांगते हैं साथ ही पीड़ित महिला ने बताया कि अभी हाल ही में मेरे लड़के से इन्होंने ₹50000 मांगे थे जो कि मेरे लड़के देने से इंकार कर दिया था इसी वजह से इन्होंने हमारे घर में पथराव किया और जान से मारने की धमकी दी | मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले जनता नगर चौकी में पीड़ित महिला के लड़के के खिलाफ तहरीर देकर दिया है घटना को अंजाम अब यहीं से बनता है पुलिस के लिए यह एक बड़ा सवाल क्या पुलिस की मिलीभगत से हुआ है यह कमाल | अब देखना यह है कि पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद हमारी बर्रा पुलिस ऐसे निडर बदमाशों के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है या फिर कई बड़े रसूखदारों के सिर पर हाथ होने के कारण मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगी |

( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )
