उत्तर प्रदेश कानपुर थाना चकेरी क्षेत्र जाजमऊ सिद्धनाथ घाट पर नहाने गए 06 डूबे गोताखोरों की सभी को निकाला गया 02 की हुई मौत 04 की गोताखोरों ने बचाई जान। ( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )

( बाइट:-एसीपी कैंट )

( कानपुर थाना चकेरी क्षेत्र जाजमऊ सिद्धनाथ घाट पर नहाने गए 06 डूबे गोताखोरों की सभी को निकाला गया 02, की की हुई मौत 04 की गोताखोरों ने बचाई जान )

उत्तर प्रदेश कानपुर चकेरी के शफीपुर इलाके के रहने वाले 6 किशोर जाजमऊ स्थिति सिद्धनाथ घाट पर धाट गंगा नहाने गये 06 किशोर डूबे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी बच्चे किनारे नहा रहें थे। कुछ देर के बाद बच्चे बीच गंगा में नहाने चले गये। अचानक पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्चे डूबने लगे। वहीं शोर शराबी सुनकर इलाके के रहने वाले मेरादुल, आजाद, लावा, रहीश ने अपनी जान को जोखिम में डालकर 6 बच्चों को बाहर निकाला। लक्ष्य 15 और शिवा 13 की हालत गंभीर देख पुलिस ने काशीराम अस्पताल भेजा। वहीं निखिल 14, विवेक 16, रितिक 14 और आर्यन 15 का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। चारों की हालत में सुधार होने के बाद बच्चों को परिजनों को सौपा गया। कैंट एसीपी शिवा ने बताया दो बच्चों की हालत गंभीर है उनका उपचार करवाया जा रहा है।  आज दिनांक 26 /5/2023 को समय करीब 15:30 बजे दोपहर को 1-रितिक पांडे पुत्र सुशील उम्र 14 वर्ष 2-निखिल निषाद पुत्र संतोष उम्र 14 वर्ष 3-विवेक निषाद पुत्र राजन उम्र 15 वर्ष 4-आर्यन निषाद पुत्र राजाराम उम्र 15 वर्ष 5-लक्ष्य सिंह पुत्र सर्वेंद्र विक्रम सिंह उम्र 14 वर्ष 6-शिवा निषाद पुत्र अजय कुमार उम्र 14 वर्ष समस्त निवासी गण सफीपुर रामादेवी थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर गंगा जी में स्नान करने आए थे, स्नान के दौरान गंगा जी का बहाव तेज हो गया जिसके कारण सभी 6 बच्चे पानी में डूबने लगे थे। उस समय पास में मौजूद गोताखोरों ने दौड़ कर नितिन पांडे, निखिल निषाद, विवेक निषाद व आर्यन निषाद को बचा लिया। लक्ष्य सिंह व शिवा निषाद कि पानी में डूब कर मौत हो गई है सभी को इलाज हेतु काशीराम ट्रामा सेंटर चकेरी भेजा गया है मौके पर परिवारीजन आ गए हैं, पंचायतनामा व अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

( दीपक कुमार की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!