उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना थारियांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की गई 96 पेटी टायल्स बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( थाना थारियांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की गई 96 पेटी टायल्स बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर थरियांव थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता थरियांव बाईपास के पास से चोरी की 96 पेटी टाइल्स जप्त कर दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार बताते हैं कि मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने दो शातिर चोर विजय बहादुर पुत्र स्वर्गीय हरि सिंह निवासी कटोघन थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर तथा सुखेंद्र पुत्र धनराज निवासी आबू नगर थाना कोतवाली फतेहपुर को पकड़ लिया जिनके कब्जे से 96 पेटी टाइल्स पुलिस ने बरामद कर कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय को रवाना किया है वही बताया जा रहा है कि दोनों शातिर चोर वांछित चल रहे थे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
