उत्तर प्रदेश कानपुर मोतीझील लान में की गई डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एंव विधान सभा अध्यक्ष सतीश महान् द्वारा पार्षदों एंव मेयर का सपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब मेयर द्वारा 110 पार्षदों की दिलाई गई शपथ। ( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

(बाइट – प्रमिला पांडेय , महापौर, कानपुर )
( डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक )
( बाइट – सतीश महाना, विधानसभा अध्यक्ष )
( कानपुर मोतीझील लान में की गई डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एंव विधान सभा अध्यक्ष सतीश महान् द्वारा पार्षदों एंव मेयर का सपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब मेयर द्वारा 110 पार्षदों की दिलाई गई शपथ )
उत्तर प्रदेश कानपुर में नगर-निगम द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मोतीझील लॉन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने अपने पति के पैर छूकर शपथ ग्रहण की। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बीच बिगड़े मौसम ने कार्यक्रम में खलल डाल दिया। आंधी के चलते मंच पर बैठे विधायक, सांसद और अधिकारी बाल-बाल बचे। शपथ ग्रहण समारोह में अवस्थाएं भारी रही। पंडाल की क्षमता से अधिक लोग सपथ समारोह में पहुंच गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद महापौर ने सभी 110 पार्षदों को शपथ ग्रहण कराई। समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा इस महानगर में इससे पहले कोई दोबारा महापौर नहीं बना हैं। प्रमिला पांडे ने दोबारा शपथ ग्रहण किया है जो इतिहास में दर्ज हुआ है। लोकतंत्र में जनता के द्वारा दिया गया जनादेश से बड़ा कोई सर्टिफिकेट नहीं होता। जिस जनता ने जिन्हें ध्यान में रखकर पार्षदों को चुना है उन्हें पूरा करना हमारी जिम्मेदारी होती है। जनता के प्रति समय, व्यवहार समर्पण चाहिए। साथी ही सारे कार्य सही होने का दावा भी किया। वही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कानपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित करने का ऐलान किया। कहा कि इसके लिए धन की कमी किसी भी स्थिति में नहीं होने दी जाएगी। 2 मिनट संबोधन के बाद वो बीच कार्यक्रम से रवाना हो गए। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत में कमिश्नर डॉ राजशेखर ने महापौर प्रमिला पांडे को गदा और नगर आयुक्त शिवशरणअप्पाजीएम ने शहर की चाबी महापौर को सौंपी।

( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )
