सहारनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान होटल पर बलवा करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान होटल पर बलवा करने वाले 06 अभियुक्तों को गिरफतार कर किया गया सलाखों के पीछे )

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देश पर पुलिस की अपराधियों पर तेज तर्रार कार्रवाई आज भी लगातार जारी है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए उपनिरीक्षक एवम किशनपुरा चौकी प्रभारी राहुल देशवाल ने मय दल बल सहित उस समय सिटी हार्ट होटल से छह लोगों को पकड़ा जब यह लोग दानिश पुत्र फुरकान,आसिम पुत्र दिलावर,अर्सलान पुत्र जुल्फकार, मौहम्मद हारूण पुत्र फुरकान,अतीक पुत्र नौशाद एवं साकिब पुत्र रफी उल्लाह सभी निवासी थाना जनकपुरी क्षेत्र होटल में चल रही एक बर्थ-डे पार्टी पर जश्न मना रहे थे,उस समय किसी बात को लेकर इनमें लात घूंसे चले,सूचना पर पहुंचे किशनपुरा चौकी प्रभारी राहुल देशवाल ने बलवा फेला रहे सभी छह लोगों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।बता दें,कि यदी चौकी प्रभारी राहुल देशवाल इस मामले पर तुरंत संज्ञान में ना लेते,तो हो सकता था एक बड़ा हादसा।सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!