प्रयागराज थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र में विगत दिनों हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा देवर निकला भाभी का कातिल पुलिस द्वारा आलाकत्ल बरामद कर अभियुक्त गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे। ( राजकुमार की खास रिपोर्ट पुरामुफ्ती )

( थाना पुरामुफ्ती क्षेत्र में विगत दिनों हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा देवर निकला भाभी का कातिल पुलिस द्वारा आलाकत्ल बरामद कर अभियुक्त गिरफ्तार कर किया सलाखों के पीछे )

उत्तर प्रदेश प्रयागराज पूरामुफ्ती पुलिस ने पंद्रह दिन के बाद कलावती देवी की हत्या का खुलासा कर लिया है। दो सप्ताह पहले पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मर्दानपुर गांव में घर के भीतर महिला की निर्मम तरीके से पीट – पीटकर हत्या कर दी गई थी हत्या का खुलासा करते हुए पूरामुफ्ती पुलिस ने हत्यारोपी को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया और वहीं से उसे जेल भेज दिया। महिला की हत्या का खुलासा करने के बाद पूरामुफ्ती पुलिस ने राहत भरी सांस ली है। सोने – चांदी के जेवरात को लेकर भाभी और देवर के बीच विवाद उत्पन्न हुआ जिसके बाद देवर ने भाभी को लोहे की रॉड से पीट – पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। महिला की हत्या करने के बाद हत्यारोपी कई दिन के लिए घर से फरार हो गया था और जैसे ही मामला शांत हुआ घर वापस आ गया। घर वापस आने की सूचना पाकर पूरामुफ्ती पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर कड़ाई से पूछ – ताछ किया जिसके बाद हत्या रोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कलावती देवी के पति धर्मपाल की मृत्यु 10 वर्ष पहले हो गई है। पति के मौत के बाद कलावती और अशोक के बीच नजदीकियां बढ़ गई जिसके चलते अशोक ने कलावती को रखने के लिए सोने – चांदी के जेवरात दे दिया उसके बाद अशोक ने दिए जेवरात मांगे तो कलावती ने टाल – मटोल करना शुरू कर दिया और यह बात अशोक को नागवार गुजर रही थी। जेवरात को लेकर अशोक काफी खुन्नस खाया हुआ था और इसी बीच महिला को घर में अकेली देखकर अशोक घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया जिसके बाद बंद कमरे में लोहे की रॉड से पीट – पीटकर कलावती देवी की हत्या कर दिया था।

Back to top button
error: Content is protected !!