सहारनपुर एसपी सिटी ने क्षेत्र मे चल रहे स्पा सेंटर व मसाज सेंटरों पर कसा शिकंजा कई होटलों में छापेमारी से मच गया हड़कंप भारी मात्रा पकड़े गए लड़के लड़कियां जांच में जुटी। (शाहबाज खान की खास रिपोर्ट )

( एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक )
( एसपी सिटी ने क्षेत्र मे चल रहे स्पा सेंटर व मसाज सेंटरों पर कसा शिकंजा कई होटलों में छापेमारी से मच गया हड़कंप भारी मात्रा पकड़े गए लड़के लड़कियां जांच में जुटी )
सहारनपुर में एसएसपी डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में CO बेहट CO 2 और एसपी सिटी के नेतृत्व मे GNG माल पार्श्वनाथ प्लाजा घंटाघर पर लगभग 15 स्पा सेंटर पर पुलिस की छापे मारी एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने भारी पुलिस बल के साथ शहर भर के स्पा सेंटर और होटलों में छापेमारी अभियान चलाया, छापेमारी में कई बॉडी स्पा सेंटर्स पर आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की सूचना। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। Gng Mall में स्पा सेंटर मालिक और लड़कियों को पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने की भी खबर है। पार्श्वनाथ प्लाजा, Gng Mall और शहर के कई स्पा सेंटर और होटलों में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने मारा छापा, लड़को के पकड़े जाने की भी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने मसाज सेंटरो से दर्जनों से अधिक लड़कियां व एक दर्जन करीब लड़कों को पकड़कर महिला थाने लाई, आपको बता दें कि लंबे समय से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि शहर में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए मसाज सेंटरो में देह व्यापार हो रहा है जिस पर सहारनपुर के एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कई टीम का गठन किया और विभिन्न स्थानों पर एक साथ पुलिस टीम ने छापेमारी की, सहारनपुर नगर के पार्श्वनाथ प्लाजा में लगभग 6 मसाज सेंटर चल रहे हैं, जहां पर एसपी सिटी ने भारी पुलिस फोर्स लेकर सभी मसाज सेंटर पर छापेमारी की इस दौरान 40 से अधिक युवक युवती हिरासत मे मौके से कई लड़के व लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और महिला थाने लेकर पहुंची जहां पर उनके परिजनों को बुलाया जा रहा है, वही पुलिस छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुटी है हालांकि पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है लेकिन मौके पर पकड़े गए लड़के लड़कियों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है सही पाने पर छोड़ दिया जाएगा।
