उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना /कार्यालय एंव में पुलिस लाईन में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ। ( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थाना /कार्यालय एंव में पुलिस लाईन में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों / कार्यालयों एवं पुलिस लाइन परिसर में को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ दिलाकर सभी पुलिस कर्मियों को जागरुक किया गया। राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत (COTPA) अधिनियम-2003 के अन्तर्गत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण विनमय अधिनियम-2003) में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान निषेध है उपरोक्त के अनुपालन में मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उ0प्र0 के पत्र के क्रम में दिनाँक 31/05/2023 को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रुप में मनाया गया है जिसके चलते फिरोजाबाद पुलिस के समस्त थानों / कार्यालयों एवं पुलिस लाइन में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलायी गयी है ।

( वरिष्ट ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
