उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ थाना मड़ियांव क्षेत्र में दबंगों की दबंगई सामने आई बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर किया जानलेवा हमला,जेई दबंगों ने किया जानलेवा हमला गम्भीर रूप से जेई हुआ घायल। (धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( राजधानी लखनऊ में दबंगों की दबंगई सामने आई बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर किया जानलेवा हमला,जेई दबंगों ने किया जानलेवा हमला गम्भीर रूप से जेई हुआ घायल )

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दबंगों की दबंगई सामने आई है।बुधवार सुबह बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।हमले में जेई समेत कई कर्मचारी घायल हो गए।सबसे अधिक चोट जेई के सिर में आई है,जिसको सात टांके लगे हैं।जेई का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे जूनियर इंजीनियर अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग टीम मड़ियांव थाना क्षेत्र के आईआईएम रोड पर सबसे अधिक बिजली चोरी वाले गांव डिगुरिया ग‌ई थी। चेकिंग के दौरान पहले गांव के लोगों ने टीम की घेराबंदी कर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि बिजली चोरी पकड़ेंगे तो जानलेवा हमला करेंगे।जब जेई ने आगे बढ़कर बिजली की चेकिंग शुरु की तो गांव के दबंग शोएब की अगुवाई में लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से चेकिंग टीम हमला कर दिया। हमला होते ही कुछ कर्मचारी और अभियंता अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए,लेकिन जेई को गांव के लोगों ने पकड़ लिया और लोहे की रॉड से पीटा,जिससे उनका सिर फट गया।जेई को आईआईएम रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया है।उच्च अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर कर जेई का हाल-चाल लिया।पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

(धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!