उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त विदाई समारोह का आयोजन कर 05 पुलिस कर्मचारी/ अधिकारीगणों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित एंव उज्वल की की कामना ।

( अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त विदाई समारोह का आयोजन कर 05 पुलिस कर्मचारी/ अधिकारीगणों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित एंव उज्वल की की कामना )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद से कुल 05 पुलिस अधिकारीगण / कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर “पुलिस लाइन्स सभागार” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर सभी को माला पहनाकर उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देते हुए उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामनाओं सहित विदा किया गया । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को शुभकामनायें दी गईं और वही पर उपस्थित एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह के द्वारा हुए सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों के लिए सुख समृद्धि जीवन की कामना

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की सूची निम्नवत है ।
1. उ0नि0 श्री शिवकुमार उपाध्याय
2. उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार
3. उ0नि0 श्री रघुराज सिंह
4. उ0नि0 श्री अमर सिंह
5. रेडियो उ0नि0 श्री सुधाकर शर्मा

 ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!