उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद सिरसागंज में भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा नव निर्वाचित चेयरमैन रंजना सिंह का किया गया भव्य स्वागत। ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( सिरसागंज में भारत विकास परिषद द्वारा नव निर्वाचित चेयरमैन रंजना सिंह का किया गया भव्य स्वागत )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में अरांव रोड स्थित सी एल वाटिका में भारत विकास परिषद द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं चेयरमैन रंजना सिंह व समाजसेवी डॉक्टर गुरुदत्त सिंह ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, सदस्यों व नारी शक्ति द्वारा पालिका अध्यक्ष रंजना सिंह एवं समाजसेवी डॉक्टर गुरुदत्त सिंह को फूल माला, पटका पहनाते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भारत विकास परिषद ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और मीडिया कर्मियों का भी स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान पालिका अध्यक्ष ने नगर की हर समस्या को लोगों के बीच रहकर दूर करने का आश्वासन दिया। वहीं समाजसेवी डॉक्टर गुरुदत्त सिंह ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोगों ने हम पर विश्वास व भरोसा वे जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। पहली प्राथमिकता के आधार पर नगर को गंदगी और पानी की समस्या से निजात दिलाकर नगर को स्वच्छ बनाया जाएगा। उन्होंने उन्होंने आम जनमानस से नगर को स्वच्छ व साफ रखने हेतु नहीं यहां पे स्थान पर ही कूड़ा डालने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमित गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
