उत्तर प्रदेश फतेहपुर थाना बिंदकी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए चांदी के पायल, मोटरसाइकिल,01 अवैध असलहा बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( थाना बिंदकी पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान चोरी किए गए चांदी के पायल, मोटरसाइकिल,01 अवैध असलहा बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड बाईपास से पुलिस ने लूट के प्रयास व ठप्पेबाजी करने वाले दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार बताते हैं कि मुखबिर की सटीक सूचना पर बिंदकी क्राइम इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडे वरिष्ठउपनिरीक्षक अर्जुन सिंह उपनिरीक्षक सत्य देव गौतम ने अभियुक्त जगदीश 26 वर्ष निवासी मूसानगर अकबराबाद जनपद कानपुर तथा दूसरा राजबहादुर 40 वर्ष निवासी सरदारपुर थाना सिकंदरा जनपद कानपुर देहात को गिरफ्तार कर लिया है कब्जे से 315 बोर का तमंचा चांदी की पायल एक बाइक भी बरामद किया है वही बताया जा रहा है कि 16 मई 2023 को जाफराबाद गांव में सर्राफा व्यापारी की हत्या का प्रयास किया गया था तो वही 22 मार्च को ललौली चौराहे से एक महिला के साथ टप्पे बाजी की गई थी पुलिस ने दोनों शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय को रवाना किया है वहीं पुलिस का कहना है कि यह दोनों शातिर अपराधी हैं मध्य प्रदेश तथा फतेहपुर जिले में कई थानों में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है।

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!