उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज नगर में आयोजित भाजपा केे प्रबुद्ध सम्मलेन में गिनाई गयी केेन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां |  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( बाइट – भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल )

( सिरसागंज नगर में आयोजित भाजपा केे प्रबुद्ध सम्मलेन में गिनाई गयी केेन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां  )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद सिरसागंज नगर में आयोजित भाजपा केे प्रबुद्ध सम्मलेन में गिनाई गयी केेन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुॅचे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, वहीं मौजूद रहे सांसद सहित कई भाजपा नेता
केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पार्टी द्वारा जगह जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन जन पहुॅॅचाने कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम शुक्रवार को फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में इटावा रोड स्थित प्रताप रीजेंसी में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅचे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल, फिरोजाबाद सांसद डॉ. चन्द्रसेन जादौन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का फूल मालाओं और प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोरदार स्वागत किया। आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सीधे संवाद स्थापित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और इनको जन जन तक पहुॅचाने का आहवान किया। साथ ही उन्होंने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे भी जानकारी ली। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष बृन्दावनलाल गुप्ता, महानगर फिरोजाबाद अध्यक्ष राकेश शंखवार सहित जनपद व विधानसभा सिरसागंज क्षेत्र के कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!