गोंडा V,D,O ने रैगाव क्षेत्र पंडित पोखरा तालाब के सुंदरीकरण का किया औचक निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( V,D,O ने रैगाव क्षेत्र पंडित पोखरा तालाब के सुंदरीकरण का किया औचक निरीक्षण दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )

गोण्डा रैगांव में मनरेगा के तहत किए जा रहे तालाब के सुंदरीकरण कार्यो का शुक्रवार को वीडियो ओम प्रकाश यादव ने निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश शुक्रवार को वीडियो रैगाव में पहुंचे। मनरेगा के अंतर्गत चल रहे पंडित पोखरा तालाब के सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मजदूरों से बात करते हुए समय पर मजदूरी मिलने व कार्यो की गुणवत्ता का जायजा लिया। प्रधान के द्वारा आरोप लगाया जा रहा था कि बाहरी मजदूर व हमारे बताए बगैर मस्टरोल जारी कर लिया जा रहा है इस संबंध में वीडियो ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी लेबर ग्राम पंचायत के हैं और साथ ही साथ वीडियो ने यह भी कहा कि अक्सर ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत में नहीं रहते हैं और मजदूरों की मजदूरी मांगने पर मनरेगा योजना के अंतर्गत उनको काम दिया जा सकता है। वीडियो ने मजदूरों की गिनती कराई जिसमे मस्टररोल में जारी 61 मजदूरों की मस्टरोल जारी किया गया था जिसमें 55 लोगों की उपस्थिति पाई गई। वही रोजगार सेवक राजेश पाठक का कहना है। मजदूर खाना खाने के लिए चले गए तभी ग्राम प्रधान के द्वारा कूटरचित तरीके से फसाने को लेकर बाहरी लेबर को लाकर वीडियो बनाया गया है जिससे कार्यवाही हो सके पाठक ने कहा आरोप निराधार है।मजदूरों ने कहा कि काम व मजदूरी मिलती है।प्रधान द्वारा लगाया जा रहा आरोप गलत है। कि इस मौके पर सचिव दिप नारायण पांड़े,तकनीकी सहायक उमाकान्त शुक्ला, संगम लाल आदि मौजूद रहे।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!