इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड किया गया औचक निरीक्षण परेड की ली गई सलामी सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। (मोहम्मद इरफान की खास रिपोर्ट इटावा )


( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड किया गया औचक निरीक्षण परेड की ली गई सलामी सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई, परेड, डायल 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण,व पुलिस लाइन का मुआयना कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आ शुक्रवार की परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गई सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल को दौड़ कराई गई एवं टोली बार परेड ड्रिल का निरीक्षण किया गया। आरक्षियों को परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। तत्पश्चात डॉग स्कॉड एवं यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित अतिथि गृह,जीडी कार्यालय, डायल- 112 कार्यालय, शस्त्रागार ,गणना कार्यालय, बैरक, पुलिस लाइन स्थित धोबी शॉप एवं पुलिस भोजनालय का निरीक्षण कर संबंधित को साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया तथा धोबी शॉप पर बारकोड को स्कैन कर पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा के संबंध में अवगत कराया गया l साप्ताहिक परेड के उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन भी मौजूद रहे ।
