उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर आवारा गौवंश बचाने में अन्यत्रित होकर पोल से टकराने पर बाइक बाईक सवार 02 सगे भाईयों की हुई दर्दनाक मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( दिबियापुर आवारा गौवंश बचाने में अन्यत्रित होकर पोल से टकराने पर बाइक बाईक सवार 02 सगे भाईयों की हुई दर्दनाक मौत मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर सुबह बाइक से घर जा रहे दो भाइयों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। आवारा गौवंश को बचाने में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त होने पर स्वजन को हादसे के बारे में बताया गया। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मुरादगंज के अयाना रोड निवासी 20 वर्षीय पवन पुत्र स्वर्गीय राकेश अपने मामा के बेटे निवासी सिहोली अयाना 18 वर्षीय हर्षदीप पुत्र शंभूनाथ के साथ औरैया में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पवन के चाचा की इलाहाबाद हाईकोर्ट में तारीख थी। दोनों साथ बाइक से चाचा को फफूंद रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आया था। यहां संगम एक्सप्रेस से चाचा के जाने के बाद बाइक से औरैया जा रहे थे। कंचौसी मोड़ के पास सड़क पर अचानक सांड़ आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराई। दोनों को गंभीर चोटे आईं और कुछ देर बाद मौत हो गई। दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो की मौत हुई है। तीन साल पहले पवन के पिता की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी। वह इकलौता था। उधर हर्षदीप दो भाइयों में बड़ा था।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
