उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र निवासी विगत दिनों दुर्घटना में हुई घायल काकोर महिला थाने में तैनात महिला सिपाही की इलाज के दौरान हुई मौत । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( फफूंद क्षेत्र निवासी विगत दिनों दुर्घटना में हुई घायल काकोर महिला थाने में तैनात महिला सिपाही की इलाज के दौरान हुई मौत )
उत्तर प्रदेशऔरैया फफूँद थाना क्षेत्र के गाँव दयालनगर निवासी एक महिला पी आर डी जवान की पिछले महीने 22 मई की सुबह ककोर में एक दुर्घटना में घायल हो गई थी शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। गाँव दयालनगर निवासी पी आर डी जवान बबली पत्नी अखिलेश कुमार ककोर स्थित महिला थाने में तैनात थी बीते महीने 22 मई की सुबह वह थाने से अपने गाँव आने के लिए पैदल औरैया ककोर रोड पर पहुंची वैसे ही एक बाइक सवार ने उसके जबरजस्त टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रिफर कर दिया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनते ही घर मे कोहराम मच गया।देर शाम उसका शव अस्पताल से घर आया। मृतका के तीन बच्चे जिसमे अंश आठ वर्ष, छाया छः वर्ष, धैर्य तीन वर्ष है।मृतका के बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
