उत्तर प्रदेश औरैया उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन समारोह में फफूंद बूढादाना की प्रधान को प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित जिले का नाम किया रोशन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन समारोह में फफूंद बूढादाना की प्रधान को प्रथम पुरस्कार से किया गया सम्मानित जिले का नाम किया रोशन )

उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहतर विकासकार्य का मॉडल प्रस्तुत करने वाली औरैया जनपद की पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसमें विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर व बूढ़ादाना का विकास कार्य मे प्रथम स्थान रहा। शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में हुए समारोह में विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर के ग्राम प्रधान अमरेश पांडेय व बूढ़ादाना ग्राम प्रधान मोहित सिह को अपनी पंचायतों में विकास, पर्यावरण, जल संरक्षण व अन्य विकास कार्यों की पहल कर कार्य करायें हैं जिसमें बूढ़ादाना ग्राम पंचायत को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ तथा कोठीपुर ग्राम पंचायत को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जहाँ बूढ़ादाना ग्राम पंचायत के प्रधान मोहित सिंह को पंचायत उपनिर्देशक प्रवीणा चौधरी ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार देते हुए ग्यारह लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया जिस राशि को ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में इस्तेमाल करेंगे। बिधूना की ग्राम पंचायत असजना के ग्राम प्रधान उमा देवी, औरैया विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पुरवा राहत हुकुम सिह, एवाकटरा की ग्राम पंचायत नूरावाद की ग्राम प्रधान राम श्री को भी सम्मानित किया गया है।


(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!