उत्तर प्रदेश औरैया थाना सहार पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( थाना सहार पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाहा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी सहार श्री कालीचरन के नेतृत्व में थाना सहार पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना में वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम नन्दपुर थाना बेला जिला औरैया को मय 01 अदद देसी तमंचा 315 बोर 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 75/22 धारा 392 भादवि0 व मुकदमा अपराध संख्या 76/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्य़ायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मनोज कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम नन्दपुर थाना बेला जिला औरैया
बरामदगी-
1. 01 अदद देसी तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
2. 01 अदद मोबाइल फोन रेडमी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री कालीचरण मय टीम


( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!