उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल सभागार में जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी समस्या निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( अजीतमल सभागार में जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी समस्या निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया तहसील अजीतमल सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर 99 शिकायतें मिली जिसमें से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने जनपद में अपना अंतिम समाधान दिवस किया, जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि लंबित पड़ी शिकायतों का जल्द ही निस्तारण किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने जनपद को नई पहचान देने का काम किया जैसे शहीदों को सम्मान दिया, शहीद स्मारक का निर्माण कराया, आदि सामाजिक कार्यों से जिलाधिकारी महोदय की जनपद में पहचान बनी। जनपद में जिला अधिकारी ने मानस सभागार का जीर्णोद्धार कराया जिसमें उन्होंने अधिकारियों को उनके दायित्व के प्रति सीख देने के उद्देश्य से बनाया। अधिकतर शिकायतें राजस्व और पुलिस संबंधित मिली। पिछले थाना दिवस में सांफर मोजे के गंभीर सिंह निवासी हलौआ ने चकरोड खोलने को लेकर शिकायती पत्र दिया जिसका निस्तारण नहीं हो पाया वही मामला आज तहसील दिवस में भी आया। पीड़ित अपने खेत तक जाने के लिए दर-दर भटक रहा है उच्चाधिकारियों द्वारा नही मिल रही मदद, पीड़ित ने कहा किसी तरह चकरोड को खुलवाया जाए। दूसरा मामला आनंदपुरम चौकी संबंधित था पीड़ित ने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और उसकी बाइक को लावारिस समझ कर सीज कर दी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक महोदय को समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
