उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद आवास विकास कॉलोनी स्थित एक पार्क में निशुल्क आयुष मिशन के तत्वाधान में 01 मार्च से चलाया गया योगाभ्यास शिविर।  ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( नगर शिकोहाबाद आवास विकास कॉलोनी स्थित एक पार्क में निशुल्क आयुष मिशन के तत्वाधान में 01 मार्च से चलाया गया योगाभ्यास शिविर )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद में आवास विकास कॉलोनी स्थित एक पार्क मे आयुष मिशन के तत्वधान में 1 मार्च से निरंतर योग सिखाया जा रहा है । योग प्रशिक्षक डॉक्टर पीएस राणा ने योग साधकों को योग कराते हुए प्राणायाम व्यायाम सिखाएं। वहीं शाकाहारी भोजन संतुलित भोजन पौष्टिक भोजन पर चर्चा की।। बड़ी संख्या में लोग योग का लाभ ले रहे हैं। योग साधक प्रातः 5 बजे से ही पार्क में एकत्रित हो जाते हैं।। प्राणायाम और व्यायाम करके अपने आप को बहुत स्वस्थ महसूस करते हैं।। भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम-विलोम भ्रामरी प्राणायाम के साथ-साथ मंडूकासन हलासन शीर्षासन वृक्षासन पवनमुक्तासन नौली क्रिया, सर्वांगासन भुजंगासन शलभासन वज्रासन, सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया जाता है। हर उम्र के योग साधक बच्चे युवा बुजुर्ग खूब योग का लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर इंजीनियर रामवृेश यादव, रविंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार चतुर्वेदी, राजीव कुमार, डाॅ रामकैलाश यादव, हरिओम, दीपक पांडे के अलावा के अलावा कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


 ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!