उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद तहसील सभागार में जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी गई सम्स्या निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )


( तहसील सभागार में जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादो की सुनी गई सम्स्या निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना माह के प्रथम शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 227 शिकायतें आईं, जिनमें से 28 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी रवि रंजन ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना और कुछ समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल टीम बना कर अधिकारियों को मौके पर रवाना किया। संपूर्ण समाधान में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पालिका और विद्युत विभाग से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 227 शिकायतें आईं, जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया है। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिये कि वे समस्याओं के समाधान में रुचि दिखाएं और जितनी जल्दी हो समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। वहीं एसडीएम द्वारा सपा कार्यकर्ता को जेल भेजने पर लाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, रामसेवक यादव एवं अन्य सपाई जसराना में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद जिलाधिकारी रवि रंजन और एसएसी आशीष तिवारी से मिले। इस दौरान लेखपाल की शिकायत दर्ज कराने के साथ संतोष कुमार को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि अगर आज जमानत नहीं हुई तो सोमवार को हो पाएगी। जिलाधिकारी ने मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, सीडीओ दीक्षा जैन एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
