गोंडा सिविल डिफेंस टीम शिविर का आयोजन कर द्वारा सार्ट सर्किट एंव गैस से लागने से बचाव / सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया जागरुकता अभियान छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक । ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

( सिविल डिफेंस टीम द्वारा शिविर का आयोजन कर सार्ट सर्किट एंव गैस से लागने से बचाव/ सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया जागरुकता अभियान छात्र/छात्राओं को किया गया जागरूक  )

गोण्डा सिविल डिफेंस गोण्डा के द्वारा आग से सुरक्षा एवं बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान पूरे गोण्डा शहर में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत उपनियंत्रक श्रीमती अनिता प्रताप के दिशा निर्देशन में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा के द्वारा आज नगर स्थित ज्ञानधारा कोचिंग में छात्र छात्रों को शॉर्ट सर्किट एवं एलपीजी सिलेंडर मे आग लगने से बचाव एवं सुरक्षा के विषय में एक सेमिनार के माध्यम से जागरूक किया गया। मनोज वर्मा द्वारा इस अवसर पर बताया गया कि आग लगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। उन्होंने आग पर विस्तृत जानकारी देते हुए आग क्या होती है और कितने प्रकार की होती है तथा आग को किन किन विधियों के द्वारा नियंत्रित किया जाता है के बारे में विस्तार से छात्रों को बताया। वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुमित मौर्य और कोचिंग प्रबंधक इमरान ने भी छात्र छात्रों को आग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गर्मी में आग की घटनाओं को रोका जा सकता है यदि आम नागरिकों को आग से बचाव की जानकारी हो तो, इसके लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। ये बात असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने ज्ञानधारा कोचिंग के छात्रों को जन जागरूकता अभियान के दौरान कही।उल्लेखनीय है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के अनुपालन में।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट गोंडा )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!