झारखंड गठन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के लिए रांची में बनेंगे आलिशान बंगले | ( झारखंड ताज कुरेशी की खास रिपोर्ट )

(  झारखंड के सचिव और वरीय अधिकारियों के लिए रांची में बनेंगे आलिशान बंगले  )

झारखंड गठन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के लिए बंगले बनाने की योजना को मूर्तरूप देने जा रही है. इसके लिए नगर विकास विभाग ने पहल भी शुरू कर दी है | नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे के निर्देश पर जुडको ने कार्रवाई आरंभ कर दी है. बीते गुरुवार को जुडको के सभागार में बंगलों का विस्तृत कार्य प्रतिवेदन (डीपीआर) बनाने के उद्देश्य से परामर्शी कंपनियों के चयन के लिए प्रस्तुतिकरण किया गया. देश की चार प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपनी अपनी प्राथमिक डिजाइन को चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया | एचईसी स्थित शहीद मैदान और पुराने विधानसभा के बगल वाली खाली लगभग 20 एकड़ जमीन पर सचिव स्तर एवं वरीय अधिकारियों के लिए 40 बंगले तक बनाने की योजना  लगभग एक आवास एक हजार वर्गमीटर का होगा | सभी बंगलों में एक मास्टर बेड रूम सहित चार बेड रूम बनेंगे. बंगलों में लैंड स्केपिंग, आवासीय कार्यालय, किचेन, गेस्टरूम, लाउंज, ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम, सरवेंट क्वार्टर, सिक्यूरिटी गार्ड रूम, स्टोर और गैरेज रहेगा. अध्ययन कक्ष, योग कक्ष, पूजा कक्ष और अन्य सुविधायें उपलब्ध रहेंगी | परामर्शियों ने अपनी प्रस्तुतिकरण में आवासीय परिसर में पूरी तरह हरियाली का प्रावधान दिखाया. इसके अलावा आवासों के बीच में लैंड स्केपिंग का भी प्रावधान किया है | परिसर में ही एक क्लब का भी निर्माण होगा. साथ ही यूटिलिटी सेंटर भी होगा. क्लब से सटा एक स्विमिंग पूल भी बनाने की योजना है. बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क के साथ ओपेन स्पेस जिम भी बनेगा | हर हाल में हरियाली एवं वास्तु का पूरी तरह से ख्याल रखा जायेगा. सभी बंगलों के भीतर भी एक छोटा गार्डेन बनाया जायेगा. वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए बंगलों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का प्रावधान किया गया है |प्रस्तुतिकरण में नई दिल्ली की मास एन वायड कंस्लटेंट, मार्स प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रांची, शिवा कंस्लटेंसी सर्विस नई दिल्ली और कोठारी एसोसियेट्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली ने हिस्सा लिया |

Back to top button
error: Content is protected !!