उत्तर प्रदेश कानपुर थाना बिधूना क्षेत्र ज्वैलर्स की दुकान में हुई घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/, दबिश के दौरान 01 महिला सहित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )

( थाना बिधूना क्षेत्र ज्वैलर्स की दुकान में हुई घटना का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/, दबिश के दौरान 01 महिला सहित 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
कानपुर मे शनिवार को थाना बिधनू क्षेत्र मे एक ज्वैलर्स की दुकान मे एक लुटेरा चापड़ लेकर कर पहुंचा और दुकानदार पर वार कर दिया दुकानदार के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने लुटेरे को पकड़ लिया और पुलिस को शौप दिया इस घटना के संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया बिधनू के न्यू आजाद नगर चौकी के गोपाल नगर इलाके में कोयला नगर निवासी दिलीप वर्मा पिछले 25 साल से बृज बिहारी वर्मा के मकान में वर्मा ज्वेलर्स के नाम से कारोबार करते हैं। दिलीप ने बताया कि था कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक आया। उसने चांदी की एक हजार से 15 सौ रुपये तक की पूजा थाली मांगी। उन्होंने महंगी होने की बात कही तो दिखाने को कहा। वह जैसे ही पीछे की ओर पलटे तो युवक ने कमर से चापड़ निकाल लिया और वार करने लगा। बचाव के लिए उन्होंने गहने रखने वाली ट्रे आगे कर दी। इसपर चापड़ दिलीप के गर्दन और हाथ में लग गया। शोर सुन पड़ासा दुकानदार संजय उत्तम व अन्य दौड़े और लुटेरे को दबोच लिया। ज्वाइंट सीपी ने कहा कि इस बड़ी घटना के अंजाम को रोकने वालों को पुलिस कमिश्नरेट दिल से धन्यवाद अदा करती है और आगे पुलिस कमिश्नर से ये निवेदन करेगें कि उन सभी लोगों को सम्मानित भी किया जाए।

( सुजीत कुमार की खास रिपोर्ट )
