उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद चाचा की ससुराल आये युवक की दोस्तों संग नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोर लगातार प्रयास जारी। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाइट अंकुश चौहान )
( फिरोजाबाद चाचा की ससुराल आये युवक की दोस्तों संग नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत मच गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोर लगातार प्रयास जारी )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पट्टीकरा नहर दोस्तों के साथ अपने चाचा की ससुराल में आया युवक की नहर में नहाते डूब गया। युवक के नहर में डूबने से चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस एवं परिवारीजन नहर पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। थाना दन्नाहार जनपद मैनपुरी के गांव भटानी निवासी शिशुभान (24) पुत्र मुन्नालाल गांव के ही रतनेश, उदयवीर एवं चकरनगर इटावा निवासी अंकुश के साथ मालनपुर ग्वालियर में नौकरी करता है। नौकरी से छुट्टी लेकर चारों दोस्त थाना जसराना के गांव पटीकरा में मौजूद अपने चाचा की ससुराल में आया था। इस दौरान अपने दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा था। तीनों दोस्त जहां नहर के किनारे नहा रहे थे जबकि शिशुभान नहर में अंदर चला गया। अचानक बीच में जाकर शिशुभान डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख तीनों ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। जब तक लोग कुछ कर पाते युवक नहर में डूब गया। युवक के नहर में डूबने की जानकारी पर थाना प्रभारी सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को तलाशना आरंभ कर दिया। वहीं नहर का बहाब तेज होने से गोताखोरों को भी नहर में उतरने में परेशानी आ रही है। जानकारी मिली तो परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। परिवारीजन युवक को लेकर परेशान हैं। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा नहाते समय युवक डूब गया है। तलाश की जा रही है।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
