उत्तर प्रदेश औरैया राज्य सरकार के निर्देशन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान विधि योजनान्तर्गत समस्त कृषकों संतृप्तीकरण के उद्देश्य से गांवों में लगाया गया कैंप 800 प्रकरणों का मौके पर ही किया गया निस्तारण। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( राज्य सरकार के निर्देशन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान विधि योजनान्तर्गत समस्त कृषकों संतृप्तीकरण के उद्देश्य से गांवों में लगाया गया कैंप 800 प्रकरणों का मौके पर ही किया गया निस्तारण )
उत्तर प्रदेश औरैया राज्य सरकार के निर्देशन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान विधि योजनान्तर्गत समस्त पात्र कृषकों के संतृप्तीकरण के उद्देश्य से वृहद ग्राम पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन के तहत जनपद औरैया के 32 ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाये गये कैम्पों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थी कृषकों की समस्याओं से सम्बन्धित 1135 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 800 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कैम्प में सम्बन्धित लेखपाल, जन सेवा केन्द्र के प्रतिनिधि, कृषि विभाग के वर्गवारी, इण्डियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक के कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत सहायक इत्यादि अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। आगामी 6 जून को घसारा, देवराव, तुर्कीपुर चित्तरसिंह, ठाकुरगॉव, सबहद, चिकटा, हरवंशपुर, सीगपुर माना पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर कैम्प लगाये जायेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत समस्त पात्र लाभार्थी कृषकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा। उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने जनपद के उपरोक्त ग्राम पंचायतों के समस्त पात्र कृषकों से अनुरोध किया कि आगामी 6 जून को अपनी ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थान पर लगाये जाने वाले शिविरों में अपने आधार कार्ड, खतौनी एवं बैंक पास बुक की छायाप्रति सहित उपस्थित रहें, जिससे कृषकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
